आज के समय में अपना खुद का छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि पैसों की कमी हमेशा रुकावट बन जाती है। इसलिए ऐसे में सरकार की ” प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ” (PMMY) एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
PM mudra loan yojna सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई थी और आज भी लाखों लोगों को बिना किसी गारंटी के लोन देकर आत्मनिर्भर बना रही है। और आज के समय में भी यह योजना पूरी रफ्तार से चल रही है और इसमें सरकार द्वारा कुछ अच्छे बदलाव भी किए गए हैं जिससे मुद्रा लोन लेना और आसान हो गया है । चलिए, सरल भाषा में पूरी जानकारी को अच्छे से समझते हैं।
PM mudra loan yojna क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, हस्तशिल्प करने वालों और सर्विस देने वालों के लिए ही शुरू की गई है। इसके तहत आप बिना कुछ गिरवी रखे 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन बैंक, NBFC और माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। खास बात यह है कि इसमें कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती है और यह लोन जल्दी मिल जाता है साथ ही एवरेज लोन की अपेक्षा इसकी ब्याज दर भी कम होती है ।
पहले लोन लेने की अधिकतम लिमिट 10 लाख रुपए थी, लेकिन फिर इसे संशोधित करके नए बजट में इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया। इसलिए अब pm mudra के अंतर्गत तरुण प्लस कैटेगरी में 20 लाख रुपए का लोन आसानी से मिल जाता है।

PM mudra loan yojna के प्रकार :-
योजना को आसान बनाने के लिए इसे श्रेणीयो में बांटा गया है।
1.) शिशु लोन ( 50000 रुपए तक ) – इस लोन को आमतौर पर छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है, उदा. – छोटी दुकान चालू करने के लिए, ठेला चालू करने के लिए या फिर घरेलू काम करने के लिए परफेक्ट।
2.) किशोर लोन ( 50001 से 5 लाख रुपए तक ) – यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो , पहले से शुरू किए गए बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं , उदा. – मशीन खरीदनी हो या दुकानों में समान की मात्रा बढ़ाना चाहते हों आदि कामों को पूरा करने के लिए ही इसे डिजाइन किया गया है।
3.) तरुण लोन (5 लाख से 10 लाख रुपए तक) – इस लोन में आप स्थापित बिजनेस को और मजबूत करने के लिए यह लोन लेते हैं, उदा. – अभी आपकी दुकान एक छोटे कमरे की है और आप इसे बड़े कमरे में करना चाहते हैं जिससे व्यापार में वृद्धि हो।
4.) तरुण प्लस (10 लाख से 20 लाख रुपए तक) – इस लोन की कैटिगरी में ज्यादातर बड़े उद्यमी लोन लेते हैं जिससे वह स्थापित बिजनेस की अलग शाखा खोल सके।
[ Note : PM mudra loan yojna का लाभ आपके बिजनेस स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। ]

Pm mudra loan yojna में कौन आवेदन कर सकता है :-
• कोई भी भारतीय नागरिक जो खेती आदि से हट के बिजनेस करना चाहते हों मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
• ऐसा कोई भी व्यक्ति जो निम्न प्रकार (दुकान, रेस्तरां, सिलाई, रिपेयरिंग, ट्रांसपोर्ट, सर्विस सेंटर आदि ) के छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या इस तरह के किसी बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं ।
• न्यूनतम योग्यता – pm mudra loan yojna में बिजनेस का विचार (आईडिया) सही और स्पष्ट होने पर किसी शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है।
• सरकार द्वारा महिलाओं, और SC/ST/OBC और नए उद्यमियों को पहली प्राथमिकता मिलती है।
मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• बैंक अकाउंट
• बिजनेस प्रूफ
• पासपोर्ट साइज फोटो।
• 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
PM mudra loan yojna में आवेदन प्रक्रिया :-
• ऑफलाइन तरीका – इस विकल्प में आपको नजदीकी बैंक NBFC या किसी माइक्रो फाइनेंस संस्था में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
• ऑनलाइन तरीका – इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा कुछ ही बैंक देती हैं इसलिए अभी यह प्रक्रिया उतना सफल नहीं हो पाई है जितना कि अभी के समय में ऑफलाइन प्रक्रिया है।
[ Note : PM mudra loan yojna में कोई एजेंट या दलाल नहीं होता है, इसलिए यदि आपसे कोई पैसे मांगकर यह लोन दिलाने का दावा करे तो समझ जाएं वह फ्रॉड है। और हां इसमें कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देना होता है । ]

लोन की अवधी कितने वर्ष के लिए होती है :-
• इस लोन की ब्याज दर बैंक अपने अनुसार तय करता हैं जो आमतौर पर लगभग 8.5% से 12% प्रति वर्ष तक होता है। लेकिन यह आपकी प्रोफाइल पर भी डिपेंड करता है।
• इस लोन की EMI मासिक तौर पर देनी होती है , लेकिन यदि आपके व्यवसाय का कैश फ्लो सीजनल है तो बैंक कुछ मामलों में तिमाही/छमाही/सालाना आधार पर एडजेस्ट कर सकती है ।
• और यदि अवधी की बात करें तो यह 3 से 5 वर्ष तक है हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसकी अवधी बढ़ाई जा सकती है।
[ PM mudra loan EMI calculator Link 🔗 ]
PM mudra loan yojna के फायदे :-
• इसमें लोन लेने के लिए कोई चीज रखने की आवश्यकता नहीं होती है।
• इस योजना के तहत कम ब्याज दर में ही अच्छा लोन मिल जाता है।
• लोन लेने से CIBIL स्कोर भी अच्छा बन जाता है जो भविष्य में लोन के लिए सहायता करता है।
• इस योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर प्रोत्साहन बढ़ाना है।
• मुद्रा योजना के कारण छोटे बिजनेस को बड़ा करने में लोगों को सहायता मिलती है।
PM mudra yojna की कुछ सीमाएं :-
• इसकी अधिकतम लोन की सीमा 20 लाख रुपए ही रखी गई है, जो किसी भी बड़े बिजनेस के लिए पर्याप्त नहीं है ।
• मुद्रा योजना में भी बैंक आपका क्रेडिट स्कोर और बिजनेस प्लान देखकर ही आपको लोन की मंजूरी देती है।
• योजना एक है मगर इसकी ब्याज दर हर बैंक में अलग है ।
• दस्तावेजों की जांच और बैंक प्रक्रिया में समय लगता है।
• इस योजना का लाभ बड़ी कंपनियां नहीं ले सकती हैं।

निष्कर्ष :-
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सचमुच उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है जो मेहनत करके बिजनेस चालू करना चाहते हैं। और इसे बड़ा करना चाहते हैं, अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाहते हैं, तो आज ही नजदीकी बैंक में जाकर जानकारी लें। सही तरीके से आवेदन करें और हां फ्रॉड और धोखाधड़ी से जरूर बचें।
यह योजना साबित करती है कि थोड़ी सी आर्थिक मदद से बड़े बिजनेस के सपने को पूरा किया जा सकता है।
[ डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी सरकारी वेबसाइटों और उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है, लेकिन यह आधिकारिक नहीं है। योजना के नियम, पात्रता और प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं। ]
लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले FAQs :-
2026 में मुद्रा लोन की अधिकतम लिमिट कितनी है?
PM mudra loan yojna की अधिकतम लिमिट तरुण प्लस कैटिगरी के अंतर्गत 20 लाख रुपए रखी गई है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन में किसी स्कैम या फ्रॉड से कैसे बचें ?
मुद्रा लोन में किसी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती और न ही पैसे लेकर लोन पास किया जाता है इसलिए धोखाधड़ी से जरूर सावधान रहें। और यदि किसी प्रकार का शक हो तो mudra.org.in चेक करें या फिर PIB (Press Information Bureau) फैक्ट की जांच करें।
मुद्रा लोन में एक बार लोन ले चुके हैं तो दोबारा लोन मिल सकता है?
हां , यदि आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से एक बार लोन ले लिए हैं और इसे टाइम से चुका दिए हैं तो दोबारा लोन मिल सकता है और इस बार लोन राशि की लिमिट भी ज्यादा बढ़ सकती है।
post office RD scheme information Link 🔗
SCSS scheme Hindi information Link 🔗
mudra yojana Link 🔗
