आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम मध्यम वर्ग के ज्यादातर लोग तो यही सोचते हैं – “नौकरी तो है, लेकिन यह कितने दिन चलेगी? बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्चा, EMI का बोझ कभी-कभी लगता है कि बस थोड़ा – बहुत कुछ अपना कर लें तो जीवन थोड़ा – बहुत आसान हो जाए।” लेकिन फिर डर इस बात का लगने लगता है की पैसा कहाँ से आएगा ? बैंक लोन देगा भी या नहीं ? और अगर दिया भी तो इतना बोझ व्यक्ति कैसे उठाएगा ?
ऐसे में मेरे दोस्त ने सलाह देते हुए Prime Minister’s Employment Generatio Programme जिसे PMEGP scheme के नाम से भी जाना जाता है, इस योजना के बारे में बताया जो कि सरकार द्वारा चलाई गई एक लोन योजना है , यदि सरल शब्दों में कहें तो ये सरकार की वह योजना है जिसमें लोगों को अपनी जेब का पैसा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है फिर भी आप अपना छोटा बिजनेस (जैसे – घर पर ही फूड प्रोसेसिंग, या किराना स्टोर को थोड़ा बड़ा करना चाहते हैं , या फिर कुछ हैंडिक्राफ्ट, ब्यूटी पार्लर, छोटा सा रिपेयर शॉप, या ऑनलाइन सर्विस आदि) शुरू कर सकते हैं ।
PMEGP क्या है? :-
यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक लोन योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य लोन देकर नया बिजनेस शुरू करने के लिए एक अवसर प्रदान करना है, जिससे नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा सके । इसी को और सरल शब्दों में कहने का प्रयास करें तो यह योजना उन लोगों के लिए है जो अपना खुद का छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी के कारण शुरू नहीं कर पाते । इनके लिए सरकार बैंक से लोन दिलवाती है और प्रोजेक्ट कॉस्ट का 15% से 35% तक
‘ सब्सिडी ‘ (मार्जिन मनी) भी प्रदान करती है, जो आपको कभी भी लौटाना नहीं पड़ता है। इस योजना के तहत लाखों युवा , महिलाएं और ग्रामीण लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

PMEGP scheme के उद्देश्य :-
• जनसंख्या वृद्धि के कारण बढ़ रही बेरोजगारी को कम करना है।
• ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को नए उद्योग के लिए अवसर प्रदान कर नए रोजगार को बढ़ावा देना है।
• आज के युवाओं , महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से मदद करना है , जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें।
• MSME [भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (Micro, Small and Medium Enterprises) ] को बढ़ावा देना है।
• आर्थिक सहायता प्रदान करके बेरोजगारी के अनुपात को कम करना है।
PMEGP scheme में कौन-कौन आवेदन कर सकता है ? :-
• कोई भी भारतीय नागरिक जो कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का हो वह आवेदन कर सकता है।
• इसमें इनकम की बाध्यता नहीं रखी गई है।
• यदि शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो आवेदनकर्ता कम से कम 8वीं कक्षा पास होना चाहिए ।
• इस योजना के तहत एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति लाभ ले सकता है।
• नए बिजनेस के लिए विशेष नियम :- यदि किसी व्यक्ति ने नए बिजनेस के लिए पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ लिया है तो वह नए बिजनेस से संबंधित लोन के लिए अयोग्य है । यदि आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए लोन चाहिए तो आसानी से मिल जाएगा ।
• यह योजना भारत के हर क्षेत्र ( ग्रामीण वी शहरी ) फैली हुई है।
PMEGP योजना में किस तरह के बिज़नेस आइडिया मान्य हैं :-
• मैन्युफैक्चरिंग यूनिट – छोटे स्तर पर समान बनाने वाले बिजनेसेस पूर्ण रूप से मान्य है ; जैसे फूड प्रोसेसिंग , हैंडीक्राफ्ट , टेक्सटाइल , या कोयर प्रोडक्ट्स । ये रोजगार पैदा करते हैं और प्रोडक्ट बनाकर बेचते हैं। इस प्रोजेक्ट का कॉस्ट 50 लाख तक हो जाता है , और इसे ग्रामीण/शहरी दोनों जगह शुरू कर सकते हैं।
• सर्विस सेक्टर बिज़नेस – यह एक प्रकार की सेवा उपलब्ध कराने वाले बिजनेसेस होते हैं जैसे :- IT सर्विसेज (कंप्यूटर रिपेयर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) , ब्यूटी पार्लर , कार रिपेयर वर्कशॉप, फोटोकॉपी/प्रिंटिंग शॉप, या ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (सिवाय ग्रामीण ट्रांसपोर्ट के कुछ एक्सेप्शन के)। ये ग्राहकों को डायरेक्ट सर्विस देते हैं, बिना किसी बड़े प्रोडक्शन के। इसलिए संबंधित प्रोजेक्ट में 20 लाख तक की राशि मिल जाती है।
• ग्रामीण उद्योग – गांवों में चलने वाले छोटे उद्योग ; जैसे खादी/विलेज इंडस्ट्री (हैंडलूम, हनी प्रोसेसिंग, हर्बल प्रोडक्ट्स), या ग्रामीण एरिया में मैन्युफैक्चरिंग/सर्विस (जैसे दूध प्रोसेसिंग, बांस से बने सामान)। और ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी ज्यादा (25-35%) मिलती है। फोकस ग्रामीण रोजगार पर है।
• शहरी स्वरोज़गार आइडिया – शहरों में खुद का रोजगार शुरू करने वाले आइडियाज, जैसे छोटी दुकानें (अगर मैन्युफैक्चरिंग से बैक्ड हों), सर्विस सेंटर्स (मोबाइल रिपेयर, कोचिंग क्लासेस), या लाइट मैन्युफैक्चरिंग (जैसे बेकरी, टेलरिंग शॉप)। PMEGP में शहरी क्षेत्रों के लिए DIC के जरिए लागू, और सब्सिडी 15-25% तक। ये शहरों में बढ़ रहे बेरोजगार को कम करने के लिए लाभदायक हो सकता है।
PMEGP योजना की अधिकतम लोन राशि और सब्सिडी की जानकारी :-
(1) अधिकतम लोन राशि :-
• उत्पादन प्रक्रिया में ₹50 लाख तक , मिलने की संभावना होती है।
• सेवा/व्यापार जैसे क्षेत्रों में ₹20 लाख तक आसानी से मिल जाता है हालांकि, आवश्यकतानुसार इससे अधिक अमाउंट तो बढ़ जाएगा पर उसमें सरकार द्वारा सब्सिडी नहीं दी जाएगी ।
(2) आपके प्रोजेक्ट में आपका कितना योगदान होना चाहिए :-
• सामान्य कैटेगरी वालों के लिए 10% तक योगदान की उम्मीद की जाती है।
• स्पेशल कैटेगरी (जैसे – SC/ST/OBC, महिला, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, NER, पहाड़ी क्षेत्र आदि) वालों के लिए कम से कम 5% तक की राशि का योगदान होना जरूरी है।
(3) सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी :-
| क्षेत्र | सामान्य कैटेगरी | स्पेशल कैटेगरी |
| शहरी क्षेत्र | 15% | 25% |
| ग्रामीण क्षेत्र | 25% | 35% |
PMEGP scheme में आवेदन की प्रक्रिया –
• इस योजना के तहत लोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं :-
1. ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – इसके लिए आप योजना से संबंधित साइट में जाकर जरूरी जानकारी भरकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2. जरूरी डॉक्यूमेंट्स – आधार कार्ड , पैन कार्ड , प्रोजेक्ट रिपोर्ट , जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) , बैंक पासबुक आदि।
3. बैंक इंटरव्यू – इसमें आपको यह बताना पड़ता है कि आप लोन के पैसे का इस्तेमाल कहां करना चाहते हैं और किस तरीके से करना है।
4. ट्रेनिंग – इसके तहत आपको Entrepreneurship Development Programme (EDP) कोर्स करना पड़ सकता है यह बैंक के ऊपर निर्भर करता है।
5. लोन अप्रूवल – बैंक के अनुसार सब सही रहा तो लोन अप्रूवल मिल जाएगा ।
PMEGP scheme के फायदे और कुछ सीमाएँ :-
फायदे –
• सरकारी सब्सिडी – इस योजना में लोन राशि पर छूट मिल जाती है, जिसे सरकार को नहीं लौटना होता है।
• कम ब्याज दर – इस योजना में आपको कम ब्याज दर में ही बड़ी राशि का लोन मिल जाता है।
• स्वरोजगार का मौका – इसमें बड़ी राशि मिल जाती है जिसकी मदद से स्वरोजगार का मौका मिल जाता है।
सीमाएँ –
• अप्रूवल में समय – PMEGP scheme से संबंधित लोन को पास कराने में समय लग जाता है।
• बैंक पर निर्भरता – आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि बैंक करती है इसलिए यह लोन पास होगा या नहीं यह बैंक पर निर्भर करता है।
• सही प्रोजेक्ट न होने पर रिजेक्शन – इसमें यदि आपके द्वारा अनुमानित अकड़ों की गणना गलत होती है तो आपके लोन के रिजेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं।
निष्कर्ष –
वह लोग जो आर्थिक तंगी के कारण अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह PMEGP scheme मददगार साबित हो रही है इसके मदद से आप न केवल बिजनेस शुरू कर पाते हैं बल्कि इस योजना में सरकार आपको सब्सिडी भी देती है जिसे आपको बैंक में नहीं देना होता है। इसलिए उन लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है जो स्वयं का बिजनेस करके आगे बढ़ना चाहते हैं , और नई ऊंचाईयों को छूना चाहते हैं ।

PMEGP scheme से जुड़े FAQs :-
क्या PMEGP लोन माफ होता है?
नहीं , PMEGP से संबंधित लोन में केवल कुछ प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है न कि लोन माफ होता है।
कितने समय में लोन मिलता है?
PMEGP लोन अप्रूवल का कोई फिक्स समय नहीं है यह आपके द्वारा दी गई जानकारी तथा बैंक द्वारा की जाने वाली पुष्टि पर निर्भर करता है , की यह कितने समय में पास होगा।
एक व्यक्ति कितनी बार आवेदन कर सकता है?
एक व्यक्ति जीवन में एक बार आवेदन कर सकता है यदि उसका लोन अप्रूव हो जाता है तो उसके बाद केवल लोन अमाउंट को जरूरत के अनुसार बढ़ाया या अपग्रेड किया जाता है।
Online बिज़नेस के लिए PMEGP मिलेगा या नहीं?
अगर आपका बिजनेस physical unit (workshop/shop) के साथ online बिक्री करता है तो apply कर सकते हैं । नहीं तो DIC से confirm कर लें।
PMEGP लोन Status कैसे चेक करें?
Application ID से portal पर लॉगिन करें और → “Track Application” पर स्टेटस जान सकतें हैं।
pm mudra loan योजना
PMEGP official website Link 🖇️

Hold up, is there a football game called vua sân cỏ on VuaSanCaVN? If so, need to try it. Even if there isn’t, the other games are awesome! Find what’s up: vua sân cỏ