आज के समय में पैसे कमाने और उस पैसे को invest करके सुरक्षित तरीके से , उससे और पैसा बढ़ाने में रुचि तो लगभग सभी में होती है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा एक योजना को सामने लाया गया जिसका नाम PPF ( Public Provident Fund ) है।
यह योजना न केवल आपको अच्छा रिटर्न देती है बल्कि एक सुरक्षा भी प्रदान करती है जिससे कि आप बिना किसी झिझक के invest कर सकें। इसमें आप एक निश्चित और लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करके एक अच्छा रिटर्न निकलते हैं ।
Table of Contents

(1) जानिए PPF क्या है ?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF ) एक सरकार द्वारा चलायी गई बचत योजना है, जो उन invester के लिए फायदेमंद होता है जो बिना रिस्क लिए ही निवेश करके अपने पैसे को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं।
• यह योजना क्यों शुरू की गई?
इसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर एक निरंतर बचत की आदत विकसित करना तथा उससे लाभ कमाने के उद्देश्य से।
• इस योजना में कौन – कौन आवेदन कर सकता है?
इस देश में रहने वाले सभी वर्ग या समुदाय के लोग बिना किसी समस्या के आवेदन कर सकते हैं, बल्कि इसमें नाबालिक बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं ( एक विशेष प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ) ।
(2) पब्लिक प्रोविडेंट फंड की विशेषताएं –
• इसमें आप एक साल में 500 रूपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
• इसकी परिपक्वता (maturity) राशि को आप 15 साल में निकल सकते हैं।
• इसमें आपके द्वारा जमा किए गए मूलधन पर लोन लेने की सुविधा है, तीसरे वर्ष से लेकर छठवें वर्ष तक निकाल सकते हैं।
• सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है इसलिए यह रिस्क नहीं होता है।
• इस योजना में टैक्स मुक्त ब्याज की दर मिलती है जो एक अच्छी सुविधा है।
(3) पी पी एफ खाते की ब्याज दर –
• इस खाते की वर्तमान सालाना ब्याज दर 7.1% है।
• हालांकि यह ब्याज की दर वित्त मंत्रालय द्वारा तिमाही आधार पर तय की जाती है।
• इस खाते से सम्बंधी जानकारी की और बात करें तो यह साल के हिसाब से ( Compounded annually) चक्रवृद्धि ब्याज पर आधारित होती है।
• इस योजना के द्वारा दिए जाने वाले ब्याज पर किसी प्रकार का tax नहीं देना होता है।
• आप जिस भी महीने निवेश करने वाले अमाउंट को खाते में डाल रहे हैं यह जरूर ध्यान दे की वह अमाउंट को वित्तीय वर्ष के किसी महीने की 5 तारीख के भीतर हो जमा करें इससे आपको उस महीने की ब्याज का लाभ मिलता है । और यदि 5 तारीख के बाद पैसा जमा करतें है तो फिर उस महीने में अमाउंट के ब्याज का लाभ नहीं मिलता है ।
(4) पीपीएफ खाते को कहा और कैसे खोलें?
• इस खाते को भारत सरकार के द्वारा समर्थित बैंकों ( SBI, HDFC, ICICI, Axis आदि) या पोस्ट ऑफिस इत्यादि में अपने सुविधा अनुसार आसानी से खुलवा सकते हैं।
• PPF खाता को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खुलवा सकते हैं।
(5) खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (document) ?
• पहचान के लिए – पैन कार्ड, आधार कार्ड , पासपोर्ट , बिजली बिल, वोटर ID , ड्राइविंग लाइसेंस इन सभी में से किसी एक का उपयोग कर सकतें हैं।
• पता के लिए – आधार कार्ड , पासपोर्ट , बिजली बिल , राशन कार्ड आदि का उपयोग कर सकते हैं।
• कुछ अन्य दस्तावेज – पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र (नाबालिक के लिए) ।
(6) अब आप इसमें निवेश लिमिट के बारे में जानिए?
• इस खाते में आप सालाना 500 रु. से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की राशि को जमा कर सकते हैं।
• पीपीएफ योजना में व्यक्ति अपने नाम एक ही खाता को खुलवा सकता है।
• इस खाते में इसकी कोई लिमिट नहीं है कि आप एक वर्ष में कितनी बार पैसा जमा करते हैं।
(7) खाता मैच्योरिटी के बाद एक्सटेंशन की सुविधा?
• इसकी परिपक्वता राशि को आप 15 वर्ष के बाद आसानी से निकल सकतें हैं।
• यदि आपको अभी ( 15 साल बाद ) इसके पैसे की जरूरत नहीं होती है तो, इसे आप 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं यह बारंबारता आप जितनी बार चाहे उतनी बार कर सकते हैं।
• यदि आप चाहे तो इसमें और पैसा डाल सकते हैं।
(8) आंशिक निकासी कर सकते हैं।
• पीपीएफ खाते में आंशिक निकासी की सुविधा है यह निकासी आप छठे वित्तीय वर्ष के अंत अथवा 7वें वित्तीय वर्ष से निकाल सकते हैं ।
• किसी भी परिस्थिति में आप इसमें जमा पैसे को बीच में पूरा निकालना चाहतें हैं तो आपको 15 साल तक खाता को परिपक्व होने तक का इंतजार करना होगा तभी आप पूरा पैसा को निकल पाएंगे।
(9) पीपीएफ में लोन फैसिलिटी ।
• इससे लोन लेने का समय तीसरे वित्तीय वर्ष से लेकर छठवें वित्तीय वर्ष तक लोन लेने की सुविधा है।
• और इसके लोन की ब्याज दर , इस पर निर्भर करती है कि जिस समय आप लोन के लिए आवेदन कर रहें हैं, उस समय आपके निवेश पर कितना ब्याज मिल रहा है ।
क्योंकि जितना निवेश पर ब्याज दर मिल रहा होता है लोन पर एक प्रतिशत अधिक ही ब्याज देना होता है।
(10) पीपीएफ खाते में टैक्स कि क्या सुविधा है?
• आप इस योजना में 500 रुपए से लेकर 1.5 लाख तक जितना भी अमाउंट निवेश करते हैं उस पर सरकार द्वारा किसी प्रकार की tax नहीं लगता है।
• आपके द्वारा किए गए निवेश किए गए मूलधन से जो भी सालाना ब्याज दर प्राप्त होती है उस पर किसी प्रकार का tax नहीं लगता है।
• और खाता जब भी 15 साल होने के बाद खाता परिपक्वता (मेच्योर) से निकलने वाले अमाउंट पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता है।
(11) PPF Vs अन्य निवेश योजना की तुलना तालिका।
| क्र. | PPF | FD | NPS | ELSS |
| रिस्क | बहुत कम | कम | मीडियम | ज्यादा, और यह पूरी तरह से मार्केट पर निर्भर करता है। |
| सामान्य रिटर्न | लगभग 7.1% | इसमें 6 – 7% के आसपास यह पूरी तरह से बैंक पर निर्भर करता है। | 9 – 12% लंबे समय के लिए कोई गारंटी नहीं। | इसमें 12 – 14% तक संभावना होती है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। |
| लॉक इन प्रक्रिया | 15 साल , लेकिन 7वें वित्तीय वर्ष से आंशिक निकासी की जा सकती है। | हालांकि इसकी लॉक इन प्रक्रिया फ्लेक्सिबल होती है, लेकिन सामान्य तौर पर देखा जाए तो 5 साल के लिए। | ज्यादातर 60 वर्ष की उम्र तक | लगभग 3 वर्ष के लिए इसके बाद कभी भी निकाला जा सकता है। |
| टैक्स डिडक्शन | 80c के तहत 1.5 लाख तक बचत | इसमें भी 1.5 लाख तक की छूट | इसमें भी 1.5 लाख + 50000 तक की अतिरिक्त छूट । | इसमें भी 1.5 लाख तक बचत |
| मैच्योरिटी टैक्स | टैक्स फ्री | ब्याज की इनकम टैक्सेबल होती है। | 60% कॉर्पस पर tax छूट इसके अलावा 40% पर tax लगता है। | 1 लाख रुपए से ज्यादा लॉग टर्म गेन पर 10% LTCH देना होता है। |
| लिक्विडिटी | कम, लंबा लॉक इन प्रोसेस सीमित आंशिक निकासी होती है। | सामान्यतः पांच साल के लिए lock-in प्रक्रिया | बहुत कम, इसमें रिटायरमेंट में ज्यादा फोकस होता है। | सबसे ज्यादा, 3 साल बाद फंड फ्रीली बेच सकते हैं। |
(12) पीपीएफ खाते को किन – किन लोगों को मुख्य रूप से खुलवाना चाहिए ?
• जो लोग रिस्क मुक्त निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं उन्हें जरूर यह योजना उपयोग करनी चाहिए।
• वह व्यक्ति जो लंबे समय के लिए निवेश करके अच्छा रिटर्न पाने की चाह रखता हो उसे इस पीपीएफ खाते को जरूर अपना ना चाहिए।
• ऐसे लोग जिन्हें एक निश्चित समय बाद रिटायरमेंट या विवाह आदि के लिए एक बड़ा अमाउंट एकत्रित करना चाहते हों ।
• और जिन्हें tax की बचत आदि करना हो वह लोग इस योजना का जरूर लाभ उठाएं।
(13) इससे जुडी सामान्य कमियां जिन्हें आपको ध्यान देना चाहिए?
• आप इस खाते में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपए जरूर निवेश करें यदि आप किसी वर्ष एक भी निवेश नहीं करते हैं तो आपका खाता डिएक्टिवेट हो सकता है।
• किसी भी वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख से ज्यादा का निवेश न करें। यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो अतिरिक्त राशि की ब्याज नहीं मिलता है और न ही इस पर tax लाभ मिलता है।
• इस योजना में अच्छा रिटर्न पाने के लिए महीने की 5 तारीख के अंदर ही निवेश करे इससे आपको उस पूरे महीने का ब्याज लाभ मिलता है। 5 तारीख के बाद जमा करने पर आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलता है
• अपने खाते में नॉमिनी का सही नाम और पता जरूर भरें और समय पर अपडेट भी जरूर करें । ऐसा करने से आपके साथ दुर्घटना की स्थिति में आपके परिवार वालों के साथ किसी प्रकार का भटकाव नहीं होता है।

(14) PPF योजना से जुड़े मुख्य FAQs –
• PPF किस तरह की योजना होती है?
यह एक सरकार द्वारा समर्थित योजना होती है जिसमें लोग लंबे समय के लिए निवेश करते हैं । खासकर वह लोग निवेश ज्यादा करते हैं जो रिस्क मुक्त और टैक्स मुक्त की सुविधा ज्यादा पसंद करते हैं और थोड़ा – थोड़ा करके एक बड़ा फंड बनाने की सोच रहे होते हैं ।
• पीपीएफ खाता कम से कम कितने समय के लिए खोला जाता है?
इस योजना के तहत 15 वर्ष के लिए यह खाता खोलना होता है। यदि आप किसी परिस्थिति के कारण मैच्योरिटी अमाउंट को नहीं निकलना चाहते हैं तो इसे आप 5 – 5 करके बढ़ा भी सकते हैं और इसमें और अधिक अमाउंट को में इसमें डाल सकते हैं।
• एक साल में कितना पैसा निवेश किया जा सकता है?
PPF योजना के तहत आप लगभग 500 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की राशि को निवेश किया जा सकता है।
• क्या इसमें मिलने वाला ब्याज tax मुक्त होता है?
जी हां पीपीएफ योजना से मिलने वाला ब्याज tax मुक्त होता है।
• PPF की ब्याज दर किस आधार पर तय की जाती है?
इसकी ब्याज दर वित मंत्रालय सरकार द्वारा बाजार के उतार – चढ़ाव को देखकर हर तीन महीने में तय की जाती है।
• पीपीएफ खाते से जरूरत पड़ने पर पैसा निकल सकते हैं?
आपके PPF खाते से 7वें वित्तीय वर्ष से आप कुछ आंशिक राशि निकाल सकतें हैं।
• एक व्यक्ति पीपीएफ खाते के अंतर्गत कितने खाते खोल सकता है?
इस योजना के अनुसार किसी भी परिस्थिति में एक व्यक्ति द्वारा एक ही खाता खोलने का नियम रखा गया है इसलिए एक व्यक्ति एक ही खाता खुलवा सकता है।
• क्या पीपीएफ योजना में नॉमिनी जुड़वा सकते हैं?
यदि आप चाहें तो अपने पी पी एफ खाते में नॉमिनी का नाम और पता जुड़वा सकते हैं साथ ही समयानुसार अपडेट भी कर सकते हैं।
• क्या कोई विदेशी / NRI इस खाते को खुलवा सकता है ?
बिल्कुल भी नहीं NRI/ विदेशी व्यक्ति इस खाते को नहीं खुलवा सकता है। इस खाते को केवल भारत का नागरिक हो खुलवा सकता है।
• अगर किसी वित्तीय वर्ष में पैसा जमा न कर पाए तो खाता बंद हो जाएगा ?
अगर आप किसी विशेष परिस्थिति के कारण एक वित्तीय वर्ष में एक भी पैसा निवेश नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपका खाता निष्क्रिय (deactivet ) हो सकता है।
और अधिक जानकारी के लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं

Alguém conhece a VbetBR? Estou querendo saber se é confiável para apostar. Me indicaram esse site! Check VbetBR here: vbetbr