Sukanya Samriddhi Savings Scheme (SSY)

Sukanya Samriddhi Savings Scheme ( SSY ) भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक बचत योजना है जो मुख्य रूप से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” अभियान के अंतर्गत देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गयी योजना है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए , माता – पिता को बचत के लिए प्रोत्साहन करना है।

Table of Contents

सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ) क्या है :-

यह योजना विशेष रूप से देश की बेटियों की शिक्षा और शादी से संबंधित वित्तीय खर्चों को पूरा करने के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है, इस योजना में बालिका के माता – पिता या संबंधित अभिभावक छोटी – छोटी बचत करके इस योजना में सालाना एक निश्चित राशि निवेश करते हैं जिससे वह निवेश राशि एक लंबे समय के बाद , खाता मैच्योरिटी पर एक मजबूत और बड़े फंड के रूप में मिलता है , जिससे माता – पिता अपनी बेटी के लिए निश्चित वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Savings Scheme के उद्देश्य :-

इस योजना की मदद से माता – पिता अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के खर्च के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्यों के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।


सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य बालविवाह और लैंगिक असमानता को कम करना है।


इस योजना के माध्यम से देश की बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है जिससे उन्हें अपने करियर और व्यवसाय आदि के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े।


इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यम और निम्न मध्यम परिवारों को बेटियों के प्रति बचत को बढ़ावा देना है जिससे कि बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।


ज्यादातर देखा गया है कि अभिभावकों द्वारा बेटों की पढ़ाई और निवेश पर अधिक ध्यान दिया जाता है, इसलिए सरकार ने इस योजना को केवल बेटियों के भविष्य को ही सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि बचत योजना शुरू किया है।

इस योजना से संबंधित आवश्यक पात्रता :-

• बालिका की उम्र –

इस योजना में आप खाता तभी खोल सकते हैं जब आपके बेटी की उम्र 0 से 10 वर्ष के अंदर हो।

• नागरिकता और निवाश स्थान –

इस योजना से लाभ तभी ले सकते हैं जब खाता खुलने से लेकर खाता मेच्योर होने तक बेटी भारतीय नागरिक और निवासी होगी।

• परिवार में खातों की संख्या –

इस योजना में आप एक बेटी के नाम केवल एक ही खाता खुलवा सकते हैं।
और वहीं यदि परिवार की बात करें तो एक परिवार में केवल दो ही बेटियां इस खाते को खुलवा सकती हैं।
हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में उदाहरण के लिए – पहली बेटी का जन्म होने के बाद जुड़वा या तीन बेटियों का जन्म होता है तो इससे संबंधित प्रमाण दिखाकर दो से अधिक खाता खुलवा सकते हैं ।

SSY खाता कहां और कैसे खुलवाए :-

इस योजना से संबंधित खाते को आप भारत के किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर निम्न बैंकों ( SBI, PNB, BOB, ICICI, HDFC और एक्सिस बैंक आदि ) में खुलवा सकते हैं।


इस योजना में ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा नहीं है , अतः आप ऑफलाइन तरीके से बैंक जाकर खाता खुलवा सकते हैं।

इस योजना में खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

बेटी का जन्मप्रमाण पत्र
अभिभावक ( बेटी से संबंधित माता – पिता ) का पहचान पत्र उदाहरण के लिए – आधार कार्ड , पैन कार्ड , वोटर आईडी आदि।
माता – पिता के पता के लिए अन्य दस्तावेज – राशन कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट आवश्यक है।
बेटी और माता – पिता दोनों की पासपोर्ट साइज की फोटो।

Sukanya smraddhi yojna SSY Calculator

निवेश राशि की सीमा :-

इस योजना के अंतर्गत कम से कम रु. 250 से अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक सालाना क्षमतानुसार जमा कर सकते हैं, इसके अलावा जमा करने का विकल्प ( मंथली, तिमाही , छमाही, सालाना) अपने अनुसार चुन सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि बचत योजना से संबंधित ब्याज दर :-

• वर्तमान ब्याज दर –

इस योजना की वार्षिक ब्याज दर की बात करें तो 8.2% है । इस योजना में सरकार द्वारा हर तीन महीने ( तिमाही ) में समीक्षा की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जाता है।

• ब्याज की गणना कैसे की जाती है –

ब्याज की गणना आपके खाते में उपलब्ध सबसे कम मूल्य पर की जाती है। हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच जो भी सबसे कम बैलेंस आपके खाते में होगा, उस पर ही ब्याज कैलकुलेट किया जाता है।

• कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज ) का फायदा –

इस योजना में आपको वार्षिक चक्रवृद्धि का लाभ मिलता है, जिससे आपका पैसा निश्चित और एक लंबे समय बाद अच्छा रिटर्न देता है।

योजना की अवधी :-

• मैच्योरिटी पीरियड – इस योजना के अंतर्गत खाता , खाता खुलने की तारीख से 21 वर्ष बाद ही मेच्योर होता है।
इस योजना के अंदर आपको 15 वर्ष तक ही निवेश करना होता है बकाया 6 वर्ष में कोई निवेश नहीं करना होता है , लेकिन इसकी ब्याज खाता परिपक्व होने तक ज्यों का त्यों मिलती रहती है।

इस योजना में टैक्स बेनिफिट्स :-

• 80C के तहत टैक्स छूट –

आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत आप इस योजना में एक वर्ष में 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
( नोट : यह लाभ केवल old tax regime में मिलता है। )

• ब्याज पर tax लाभ –

इस योजना के अंतर्गत आपके द्वारा किए गए निवेश राशि से मिलने वाले ब्याज पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है।

• परिपक्वता राशि पर टैक्स लाभ –

जब यह खाता 21 वर्ष बाद मेच्योर हो जाता है तब परिपक्वता राशि पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता है।

आंशिक निकासी :-

• यह निकासी कब और कितनी कर सकते हैं ?

आप आंशिक निकासी तभी कर सकते हैं जब बेटी की उम्र 18+ वर्ष हो गई हो या वो 10वीं कक्षा पास कर चुकी हो । तो इस स्थिति में आप 50% तक का अमाउंट निकाल सकते हैं , और बाकी का बचा हुआ 50% हिस्सा खाता मेच्योर होने पर निकाल सकते हैं।

• शिक्षा और शादी के लिए आंशिक निकासी से संबंधित विशेष नियम –

• शिक्षा के लिए आंशिक निकासी –

यदि आप बेटी की शिक्षा के लिए पैसा निकाल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में 50% हिस्सा निकाल सकते हैं।

• शादी के लिए आंशिक निकासी –

यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है और आप बेटी की शादी के लिए पैसा निकाल रहें हैं तो इस स्थिति में आप 100% पूरा पैसा निकाल सकते हैं और खाता बंद कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत आप खाता कब – कब बंद कर सकते हैं :-

खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरा होने पर आसानी से खाता पूर्ण रूप से बंद कर सकते हैं।
यदि आपके बेटी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है , और उसकी शादी होने वाली है तो इस स्थिति में आपके खाते में उपलब्ध बैलेंस को निकालकर खाता को पूर्ण रूप से बंद कर सकते हैं।

• कुछ विशेष परिस्थितियों में खाता बंद कर सकते हैं :-

किसी कारणवश बेटी की मृत्यु हो जाने की स्थिति में खाता बंद कर सकते हैं।
यदि बेटी को कोई जानलेवा बीमारी हो जाती है तो खाता बंद कर सकते हैं।
किसी कारण से बेटी भारतीय नागरिक नहीं रहती है या NRI बन जाती है तो खाता को उसी दिन से बंद माना जाता है।


सुकन्या समृद्धि बचत योजना (SSY) के फायदे :-

यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है यह उन अभिभावकों के लिए बेहतर विकल्प होगा जो अपनी बेटी के लिए सुरक्षित बचत विकल्प ढूंढ रहे हैं।


इस योजना में छोटी बचत योजना (PPF, FD, Rd) की तुलना में अधिक ब्याज दर मिलता है, और जिसकी वार्षिक गणना चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर होती है जिससे लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलता है।


इस योजना में tax पर तीन गुना बचत होती है जैसे – निवेश पर टैक्स बचत , निवेश से मिलने वाले ब्याज में टैक्स बचत , मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स बचत।


आप इस बचत योजना में न्यूनतम मात्र 250 रुपए से निवेश कर सकते हैं।


बेटी की शिक्षा और शादी से संबंधित एक मजबूत और बड़ा फंड बना सकते हैं , जिससे बेटी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सुकन्या समृद्धि योजना की कुछ कमियां :-

• लंबा लॉक-इन पीरियड –

यह खाता पूरे 21 वर्ष के लिए होता है यदि आपको किसी आपात स्थिति में घर बनाने या अन्य बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत पड़ जाए तो इस खाते से पैसा नहीं निकाल सकते हैं।

• लिक्विडिटी की कमी –

यहां पर लिक्विडिटी का मतलब ‘ पैसे तक आसानी से पहुंच ‘ से है । इसमें आपकी बेटी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए या आपकी बेटी 10 वीं पास होनी चाहिए । तभी आप 50% तक शिक्षा के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं । अन्य निवेश योजनाओं की तुलना में इससे पैसे निकालना कठिन कार्य है।

• मुख्य रूप से बेटियों के लिए सीमित योजना है –

यह योजना केवल बेटियों के लिए ही योजना है, यदि किसी परिवार में केवल बेटा बस है , तो इस योजना में वह निवेश नहीं कर सकता है।

• ब्याज दर में बदलाव का खतरा –

हालांकि इस योजना की ब्याज दर FD से बेहतर है लेकिन यह पूर्ण रूप से फिक्स नहीं है क्योंकि सरकार हर तीन महीनों में ब्याज दरों की समीक्षा करती है, यदि भविष्य में अर्थव्यवस्था के कारण दरें गिरती हैं तो आपको इस योजना से मिलने वाले कुल रिटर्न पर असर पड़ सकता है।

• मुद्रास्फीति (inflation) या मंहगाई का प्रभाव –

21 वर्ष एक बहुत लंबा समय होता है। हो सकता है आज 50 लाख रुपए आपको बड़ी या पर्याप्त रकम लग रही हो लेकिन , बढ़ती मंहगाई के कारण वहीं पैसा 21 साल के बाद शिक्षा और शादी के खर्चों के लिए पर्याप्त न हो।

SSY Vs अन्य सेविंग योजना का तुलनात्मक चार्ट :-

विशेषताSSYPPFFDRD
ब्याज दर8.2% सबसे अधिक है ।7.1%6 से 7.5% तक6.5 से 7% तक
पात्रताकेवल 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के लिए योजनाकोई भी भारतीय नागरिककोई भीकोई भी
टैक्स लाभ (80C)हां (EEE)हां (EEE)केवल 5 साल केi FD परनहीं
ब्याज पर taxनहीं लगतानहीं लगताहां (TDS कटता है)हां tax लगता है
अवधी21 वर्ष15 वर्ष7 दिन से 10 वर्ष तक6 महीने से 10 वर्ष तक
Flexibilityबहुत कममध्यम ( 5 साल बाद निकासी कर सकते हैं )बहुत अधिक ( कभी भी निकाला जा सकता है )बहुत अधिक

किन लोगों के लिए यह योजना सही है :-

• वह माता – पिता जो अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल करना चाहते हैं , जिससे कि उनकी बेटी को शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

• मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार वाले लोग जो अपनी छोटी – छोटी बचत को निवेश करके एक निश्चित और लंबे समय बाद बड़ा फंड बनाना चाहते हैं जिससे उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सके।

• इस योजना में वह अभिभावक जरूर निवेश करें जो बेटी के भविष्य के लिए टैक्स मुक्त बचत विकल्प ढूंढ रहे हैं।

निष्कर्ष –

सुकन्या समृद्धि बचत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है इसलिए एक सुरक्षित बचत के लिए अच्छा विकल्प है , इस योजना में 80C के तहत टैक्स पर छूट भी मिलता है , तथा इसमें सालाना वार्षिक ब्याज दर मिलती है जिससे एक लंबे समय बाद भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलता है इसलिए जो माता – पिता अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं वह यह योजना के विकल्प का जरूर चयन करें जिससे कि बेटी का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

सुकन्या समृद्धि बचत योजना से जुड़े FAQs –

• क्या इस खाते की अवधी 21 वर्ष बाद बढ़ाई जा सकती है?

नहीं , इस खाते की अवधी को 21 वर्ष बाद बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है।

• यदि SSY खाते में मैच्योरिटी के बाद पैसा न निकाले तो ब्याज मिलेगा ?

नहीं , यदि आप मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकालते हैं तो आपको ब्याज से संबंधित कोई लाभ नहीं मिलेगा ।

• सुकन्या समृद्धि योजना खाता को बेटी के शादी समय बंद कर सकते हैं ?

जी हां, यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है और उसकी शादी हो रही है तो पूरा पैसा निकालकर खाता को पूर्ण रूप से बंद कर सकते हैं।

• सुकन्या समृद्धि योजना की वर्तमान वार्षिक ब्याज दर क्या है?

सुकन्या समृद्धि बचत योजना की वर्तमान वार्षिक ब्याज दर 8.2% है।

• सुकन्या समृद्धि योजना खाता से कब निकासी कर सकते हैं?

जब बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक हो जाए या 10वीं कक्षा पास कर चुकी हो तब आप उपलब्ध बैलेंस का 50% निकाल सकते हैं, यदि आपकी बेटी की शादी हो रही है तो 100% उपलब्ध बैलेंस निकाल सकते हैं और खाता बंद कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना ऑफिशियल वेबसाइट

public provident fund saving scheme

1 thought on “Sukanya Samriddhi Savings Scheme (SSY)”

Leave a Comment