Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) in india

आज के समय में काम से निवृत हुए बुर्जुगों की हालात बड़ी दयनीय हो गई है ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी छोटी से छोटी जरूरतों को भी पूरा करने के लिए लगभग अपने बच्चों या परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। कई तो ऐसे भी परिवार के लोग हैं जो अपने ही पिता या दादा को अकर्ता की दृष्टि से देखते हैं, ऐसे में सवाल यह उठता है कि सेवा निवृत या अन्य बुजुर्ग ऐसा क्या करें जिससे कि आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहना पड़े और जीवन भी अच्छे से गुजरे।

तो इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा समर्थित एक योजना senior citizens savings scheme (SCSS) in India शुरू की गई है, जो मुख्य रूप से बुजुर्गो और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही योजना है इसमें आप एक फिक्स राशि निवेश करते हैं और आपको वार्षिक ब्याज दर पर हर तीन महीने में एक राशि मिल जाती है जिससे आप अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Table of Contents

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) क्या है , और यह किनके लिए है :-

यह Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) in india योजना सरकार द्वारा समर्थित जोखिम मुक्त सुरक्षित बचत योजना है जो मुख्य रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए चलाई गई योजना है, जिसमें निवेश करके बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिक एक नियमित तौर पर तिमाही आय प्राप्त कर सकते हैं और आर्थिक रूप से अपने जीवन को आसान बना सकते हैं।
यह सेवानिवृत हो गए बुजुर्ग लोगों के लिए आय का ऐसा विकल्प है जो रिटायरमेंट के बाद भी तिमाही आधार पर एक फिक्स इनकम ( आय ) देता रहता है।

जानिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की विशेषताएं :-

(1) इस योजना के अंतर्गत आपको एक निश्चित वार्षिक ब्याज दर तिमाही आय (income) के रूप में मिलती है जो कि FD के मुकाबले काफी अधिक होती है।


(2) मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार ( बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिक) के लोग भी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि इस योजना में न्यूनतम राशि से भी निवेश शुरू किया जा सकता है और अच्छी निवेश राशि बनाई जा सकती है।


(3) यह एक सरकारी योजना है इसलिए इसमें आपके द्वारा जमा किया गया निवेश पूर्णतः सुरक्षित रहता है।


(4) इस योजना में आपको निवेश पर टैक्स बचत करने के लाभ भी मिल जाते हैं। जो बुजुर्गों या वरिष्ठ नागरिकों के बीच लोकप्रिय योजना का विकल्प बनाता है।

इस (SCSS) योजना में खाता खोलने की प्रक्रिया और पात्रता को समझें :-

इस योजना के तहत आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अन्य किसी भी सरकारी, प्राइवेट बैंको में खाता खुलवा सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

पात्रता
(1) इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपकी आयु 60 साल या इससे अधिक होनी आवश्यक है।
(2) बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिक का भारतीय निवासी होने चाहिए।
(3) यदि कोई व्यक्ति VRS के तहत स्वैच्छिक रूप से रिटायर्ड हुआ तो वह केवल 55 वर्ष की उम्र में ही इस योजना के तहत खाता खोल सकता है।
(4) सेवानिवृत ( रिटायर्ड ) रक्षा कर्मियों के लिए इस योजना में विशेष छूट दी गई है , यदि कोई सेवानिवृत रक्षा कर्मी है तो इस स्थिति में वह विशेष छूट के तहत 50 वर्ष पूरा हो जाने के बाद इस योजना में खाता खुलवा सकता है।

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) की , ब्याज दर, निवेश की सीमा और अवधी :-

• ब्याज दर – हालांकि सरकार हर तिमाही आधार पर इसकी करती रहती है, यदि इस योजना की ब्याज दर की बात करें तो वर्तमान में 8.2% वार्षिक ब्याज दर है।


• निवेश की सीमा – इस योजना में आप न्यूनतम 1000रू. से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपए तक का एकमुश्त (इक्कठा) पैसा जमा करके वार्षिक ब्याज दर के अनुसार तिमाही आधार पर आय अर्जित कर सकते हैं।


• अवधी – इसके आय अर्जित करने की अवधी 5 साल है और यह 5 वर्ष पूरा होने के बाद आप 3 वर्ष के लिए यह अवधी फिर से बढ़वा सकते हैं , इस तरह इस खाते की कुल अवधी 8 वर्ष है , इसके बाद आपको परिपक्वता राशि दे दी जाती है और खाता बंद हो जाता है।


[ Disclaimer – हालांकि परिपक्वता राशि मिलने के बाद आप नया खाता खुलवाकर फिर से इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। इस प्रकार यह बारंबारता आप कई बार कर सकते हैं। ]

संबंधित योजना के टैक्स लाभ और TDS के नियम को समझिए :-

• आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट – इस धारा के तहत Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) में निवेश करने वाले लोगों को अपने निवेश पर 1.5 लाख की राशि तक टैक्स छूट का लाभ मिल जाता है।


• धारा 80TTB के तहत टैक्स छूट – इस योजना में निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिक को निवेश से मिलने वाले सालाना ब्याज पर धारा 80TTB के तहत (100000) 1लाख रु. तक कि टैक्स छूट का लाभ मिल जाता है।


( हालांकि बजट 2025 के पहले यह लिमिट 1 लाख रु. मात्र 50000 रुपए ही थी । )
• TDS का नया नियम – नए बजट के अनुसार इस योजना के तहत TDS की सीमा को 50000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है , इसके अंतर्गत यदि आपकी सालाना ब्याज आय 100000 रु. से अधिक है तो ही TDS काटा जाएगा।


[ Disclaimer – यदि पोस्ट ऑफिस या अन्य बैंक द्वारा TDS काट लिया गया है तो ऐसे में ITR फाइल करके रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। ]

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) में निवेश किसके लिए सही है :-

SCSS योजना उन वरिष्ठ नागरिक के लिए बेहद फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद भी अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमित आय की इच्छा रखते हैं।
ऐसे बुजुर्ग जो जोखिम मुक्त और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।
भारतीय नागरिक जो 60+ वर्ष के हो गए हैं और वह अपनी रिटायरमेंट बचत राशि को सही जगह सुरक्षित निवेश करके एक नियमित आय की चाह रखते हैं ।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) कैलकुलेटर :-

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके कितने इन्वेस्टमेंट करने में आपको कितनी तिमाही आय मिलेगी तो यह टूल SCSS कैलकुलेटर का इस्तेमाल जरूर करें।

SCSS योजना में निवेश के फायदे :-

यह भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए सुरक्षित तो है ही, साथ ही इसमें बाजार के उतार – चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं है जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है।
इस योजना में FD के मुकाबले काफी बेहतर ब्याज दर मिल जाती है जो इसे लोकप्रिय बनाती है।
इस योजना में निवेश से आप तिमाही आधार आय अर्जित कर सकते हैं जिससे आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर पाते हैं।
इस योजना में निवेश से मिलने वाले ब्याज पर tax बचत करने लाभ मिल जाता है जो इसे और व्यापक बनाता है।

SCSS योजना में निवेश के कमियां :-

इस योजना में 60+ वर्ष का बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक ही खाता खुलवा सकता है इसके कम वर्ष का कोई आम बुजुर्ग 60 वर्ष के पहले खाता नहीं खुलवा सकता है।


इस खाते में केवल 30 लाख रुपए तक ही एकमुश्त राशि निवेश का विकल्प है यदि कोई वरिष्ठ नागरिक इस राशि से अधिक निवेश करना चाहता है तो वह नहीं कर सकता है।


इस योजना की lock-in अवधी केवल 5 वर्ष है और वर्ष पूरा हो जाने के बाद केवल 3 वर्ष तक ही अवधी को आगे बढ़ाने का प्रावधान है इसके बाद मैच्योरिटी अमाउंट मिल जाता है और यह खाता बंद हो जाता है। और अगर आप इस अवधी के बीच खाता को किसी कारणवश बंद करना चाहते हैं तो इसमें निकासी जुर्माने के रूप में कुछ ब्याज बैंक को देना होता है।


ब्याज तिमाही आधार पर आय के रूप में मिल जाता है इसलिए इसमें सालाना compounding का लाभ नहीं मिल पाता है।


यदि निवेश पर एक वर्ष में 1लाख रुपए से अधिक ब्याज मिलती है तो उसमें TDS देना होता है ।


इस योजना में ऑनलाइन तरीके से निवेश करने का कोई प्रावधान नहीं दिया गया है और इसमें inflation पर कोई सुरक्षा नहीं मिलती है।

निष्कर्ष :-

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) यह योजना उन सभी बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिकों के लिए फायदेमंद योजना है जो सुरक्षित तरीके से अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आय अर्जित करने करना चाहते हैं हालांकि इस योजना में मिलने वाली ब्याज पर कुछ TDS जैसी कुछ सीमाएं भी हैं , लेकिन उसके बाद भी यह योजना भारत के बुजुर्गो के लिए आय के साधन के रूप में लोकप्रिय है।
यदि आप भी रिटायरमेंट को प्लान कर रहे हैं तो इस योजना को इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने वित्तीय निर्णय को लेते समय योजना के जोखिमों को अच्छे से समझकर ही आखिरी फैसला लें।

SCSS योजना से संबंधित FAQs :-

SCSS संबंधित योजना में निवेश राशि को अवधी पूरी होने से पहले निकाल सकते हैं?

यदि आप इस योजना के तहत निवेश किए गए राशि को अवधी पूरी होने से पहले निकालना चाहतें हैं तो इस स्थिति में बैंक को निकासी ब्याज भरना होता है तभी आप समय से पहले निकासी कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत 5 वर्ष के बाद इसकी अवधी बढ़ाई जा सकती है या नहीं ?

जी बिल्कुल इस योजना में 5 वर्ष की अवधी पूरी होने के बाद इसकी अवधी 3 वर्ष के लिए बढ़ायी जा सकती है लेकिन फिर इसके बाद इस खाते की अवधी नहीं बढ़ायी जा सकती है बल्कि इसके बाद परिपक्वता राशि मिल जाती है और खाता बंद हो जाता है।

SCSS योजना के तहत खाता बंद होने के बाद क्या दोबारा खाता चालू कर सकते हैं?

जी हां इस योजना के तहत आप दोबारा खाता खोल सकते हैं, और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) से मिलने वाली ब्याज आय कब – कब प्राप्त कर सकते हैं?

इस योजना से संबंधित अर्जित ब्याज को बैंक द्वारा आपके खाते में तिमाही ( मार्च , जून , सितम्बर , दिसंबर ) आधार पर भेज दिया जाता है।

SCSS योजना मुख्य रूप से किनके लिए शुरू की गई है ?

यह योजना मुख्य रूप से भारतीय बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं, के लिए शुरू की गई है जिससे वह रिटायरमेंट के बाद भी आय अर्जित कर सकें और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें ।

क्या आप PPF योजना account के बारे में जानना चाहते हैं

indian Post office link About SCSS

4 thoughts on “Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) in india”

  1. Luvabetapp looks promising! A betting app that actually seems user-friendly? Sign me up! Downloaded it and gotta say, the interface is slick. Hopefully my luck with it is just as good! Let’s see if their payouts are legit. Find out more: luvabetapp

    Reply

Leave a Comment