आज के समय में घर बैठे सुरक्षित तरीके से एकमुश्त निवेश पर मंथली इनकम अर्जित करने की कोशिश तो कई लोगों में रहती है, पर सुरक्षित तरीका न पता होने के कारण कुछ लोगों का तो पैसा बढ़ने के बजाय घट जाता है।
ऐसे में सरकार द्वारा एक योजना शुरू की गई है जिसे post office monthly income scheme POMIS नाम दिया गया है, यह योजना सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए मंथली आय अर्जित करने के लिए सुरक्षित निवेश का विकल्प हो सकता है।
POMIS परिचय :-
यह POMIS योजना (post office monthly income scheme) सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मंथली आय योजना है , जिसे मुख्य रूप से एकमुश्त निवेश राशि पर मासिक आय अर्जित करने के लिए शुरू की गई है, इसमें वह नागरिक निवेश कर सकते हैं जो कि सिर्फ एक बार ही , बड़ी राशि लगाकर इसके द्वारा अर्जित सालाना ब्याज को मंथली आय के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। इसे हर सेवा निवृत्त व्यक्ति या जिन्हें मंथली आय की आवश्यकता है वह निवेश कर सकता है।
POMIS क्या है :-
यह सरकार द्वारा समर्थित योजना है, जिसे पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा शुरू किया गया है । इसमें एकमुश्त राशि निवेश करना होता है और इससे मिलने वाली वार्षिक ब्याज को मासिक आय के रूप में आपके खाते में थोड़ा – थोड़ा करके भेज दी जाती है। यह प्रक्रिया 5 सालों तक चलती रहती है इसके बाद फिर खाता मेच्योर हो जाता है और आपको मूलधन दे दिया जाता है।

यह योजना किन लोगों के लिए आवश्यक है :-
ऐसे व्यक्ति जो अतिरिक्त मासिक आय अर्जित करना चाहते हैं, वह जरूर POMIS योजना का विकल्प चुन सकते हैं चाहे वह रिटायर्ड व्यक्ति , छोटे व्यापारी या नौकरीपेशा आदि क्यों न हों वह बेझिझक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Post office monthly income scheme (POMIS) कि विशेषताएं :-
• इस योजना में निवेश करने पर आपको हर महीने ब्याज के भुगतान का लाभ मिल जाता है जो एक मासिक आय की तरह ही होता है।
• यह भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए यह सुरक्षित योजना है ।
• इस योजना में आप सिंगल या फिर ज्वाइंट अकाउंट , दोनों अपनी सुविधानुसार खोलवा सकते हैं।
• आप इस योजना का लाभ , भारत के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ले सकते हैं।
POMIS योजना में निवेश और अवधी से संबंधित सीमाओं को समझिए :-
• न्यूनतम निवेश राशि – इस योजना में आप मात्र 1000 रुपए से ही खाता चालू कर सकते हैं।
• अधिकतम निवेश राशि – इसके तहत सिंगल खाता में 9 लाख रु. तक तथा ज्वाइंट खाता में 15 लाख रु. तक का निवेश किया जा सकता है।
• अकाउंट की अवधी – इस योजना की अवधी को 5 साल के लिए फिक्स कर दिया जाता है फिर इसके बाद खाता मेच्योर हो जाता है।
• मैच्योरिटी के बाद क्या विकल्प – खाता परिपक्वता के बाद यदि आपको मूलधन की आवश्यकता नहीं है तो आप दोबारा से नया POMIS खाता कर फिर से योजना का लाभ ले सकते हैं।
POMIS योजना से मिलने वाली ब्याज दर क्या है और कैसे काम करती है :-
• ब्याज दर – इसकी हालही की वार्षिक ब्याज दर 7.4% है।
• इस योजना में मिलने वाली वार्षिक ब्याज को ही थोड़ा – थोड़ा करके नियमित मासिक आय के रूप में दी जाती है।
[ आपके द्वारा निवेश किए जाने वाले राशि की गणना POMIS calculator से आसानी से कर सकते हैं।]
इस योजना टैक्स से जुड़ी मुख्य जानकारी :-
• POMIS योजना से मिलने वाली ब्याज कर योग्य होती है, क्योंकि , इसमें आयकर की धारा 80C के तहत छूट नहीं मिलती है।
• इस योजना में TDS ( Tax Deducted at Source) नहीं कटता है लेकिन ITR जैसी स्थिति में ब्याज की आय को दिखनी होगी ।
• यह उन लोगों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए जिसकी आय tax slab (4 लाख वार्षिक आय ) की सीमा से अधिक है।
[ Disclaimer – यह tax नियम और ब्याज दर समयानुसार बदल सकते हैं। ]
POMIS योजना में निवेश के फायदे :-
• इस योजना में निवेश करने से दैनिक जरूरतों के लिए एक नियमित मासिक आय बनी रहती है।
• यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुरक्षित योजना है , इसलिए इसमें बाजार के उतार – चढ़ाव से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
• छोटे व्यापारी या नौकरीपेशा लोगों के अतिरिक्त मासिक आय के लिए लाभदायक है।
• इस योजना में इतनी उदारता है कि इसका हर कोई लाभ ले सकता है , चाहे वह छोटा या बुजुर्ग ही क्यों न हो ।

POMIS योजना में निवेश की सीमाएं या कमियां :-
• इस योजना में निवेश पर टैक्स से जुड़ी कोई छूट नहीं दी जाती है।
• इसमें निवेश से मिलने वाली ब्याज निश्चित नहीं होती यह समयानुसार बढ़ या घट भी सकती है।
• इस योजना में निवेश पर मिलने वाली ब्याज मंथली आधार पर आय के रूप में मिल जाती है, इसलिए इसमें निवेशित मूलधन पर लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का लाभ नहीं मिलता है बल्कि, मूलधन ही परिपक्वता राशि के रूप में मिल जाती है।
इस योजना में खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
• पहचान के लिए – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड , और पैन कार्ड आदि ।
• निवास स्थान से संबंधित प्रमाण – आधार कार्ड , बिजली बिल ,या राशन कार्ड आदि।
• फोटो – पासपोर्ट साइज 2 से 3 फोटो।
• नॉमिनी विवरण – नामांकित किए जाने वाले व्यक्ति का नाम और अतिरिक्त जानकारी।
• इस खाते को नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवा सकते हैं।
[ पोस्ट ऑफिस ने अपनी बचत से संबंधित योजनाओं के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ]
POMIS योजना से संबंधित संयुक्त खाते के लिए विशेष नियम :-
• इस योजना के अंतर्गत केवल 3 वयस्क व्यक्ति ही खाता खुलवा सकते हैं।
• संयुक्त खाते के सभी व्यक्तियों को पैसे के संबंध में बराबर का हिस्सेदार माना जाता है।
• सिंगल खाता में अधिकतम निवेश राशि 9 लाख रुपए है और
ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम निवेश राशि की सीमा 15 लाख रुपए मात्र है।
• इस योजना में कनवर्जन की सुविधा है, इसके तहत यदि आपका खाता पहले सिंगल खाता था , तो आप इसे ज्वाइंट अकाउंट के रूप में इच्छानुसार बदलाव कर सकते हैं।
Post office monthly income scheme POMIS में किसे निवेश करना चाहिए :-
• ऐसे व्यक्ति जो एकमुश्त निवेश राशि से मासिक आय अर्जित करने की इच्छा रखते हैं वह इस योजना में बेझिझक निवेश कर सकते हैं।
• वह व्यक्ति जो बाजार के उतार – चढ़ाव बचना चाहते हैं और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।
• इसमें वह व्यक्ति जरूर निवेश करें जो अपने बच्चों की पढ़ाई या जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन आदि की प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं और किस्त हर महीने देते हैं।
• POMIS schemeउन व्यक्तियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो FD के अलावा एकमुश्त निवेश पर अतिरिक्त मासिक आय की अर्जित करने की इच्छा रखते हैं।
POMIS में किसे निवेश नहीं करना चाहिए :-
• इसमें कंपाउंडिंग का लाभ नहीं मिलता है इसलिए इसमें लंबी अवधि के बाद कोई रिटर्न नहीं मिलता है।
• वह व्यक्ति जो tax बचत करने की इच्छा रखते हैं उन्हें निवेश नहीं करना चाहिए।
• यदि आप इसमें निवेश के 1 से 2 वर्ष में पैसा निकालने की सोच रहें हैं तो इसके तहत आप पैसा नहीं निकाल सकते हैं और यदि किसी कारण आपको पैसे की जरूरत पड़ जाती है तो इस स्थिति में आपको बैंक में मूलधन का कुछ प्रतिशत चार्ज के रूप में देना होता है।
• ऐसे लोग जो चाहते हैं कि उनका पैसे मंहगाई के अनुकूल कंपाउंडिंग से बढ़ता रहे।
निष्कर्ष :-
यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुरक्षित योजना है इसलिए जो भी अपने अतिरिक्त खर्चों को पूरा करने के लिए मासिक आय अर्जित करना चाहते हैं वह POMIS योजना का विकल्प चुन सकते हैं ।
[ Disclamer – यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है इसलिए निवेश करने से पहले पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा में जाकर नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें। ]
लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले FAQs :-
POMIS खाता समयावधि से पहले बंद किया जा सकता है ?
हां, POMIS Scheme से जुड़े खाते को जरूरत पड़ने पर समयावधि से पहले बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में मूलधन का कुछ प्रतिशत पेनाल्टी के रूप में देना पड़ सकता है।
ज्वाइंट खाता में ब्याज किस आधार पर बांटी जाती है ?
POMIS खाते में ज्वाइंट खाते में जुड़े व्यक्तियों को बराबर ब्याज आय के रूप में बांटी जाती है।
Post office monthly income scheme की ब्याज किस आधार पर दी जाती है ?
POMIS scheme में ब्याज वार्षिक गणना पर मासिक आय के रूप में भेजी जाती है।
POMIS खाता को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है?
नहीं , इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा नहीं है , बल्कि आप भारत के किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में POMIS योजना तहत आवेदन कर सकते हैं।
POMIS योजना में एक्सटेंशन का प्रावधान है?
नहीं , POMIS Scheme में खाता की अवधी (एक्सटेंशन) बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है बल्कि यदि आप इस योजना के तहत मासिक आय का लाभ लेना ही चाहते हैं तो दोबारा खाता खुलवा सकते हैं।
Post office MIS योजना में ब्याज कंपाउंड क्यों नहीं होती है?
Post office MIS योजना में अर्जित वार्षिक ब्याज को मासिक आय के रूप में पहले ही आपके खाते में उपलब्ध करवा दी जाती है , इसलिए ब्याज कंपाउंड नहीं होती है।
पोस्ट ऑफिस की MIS योजना में मैच्योरिटी राशि कितनी दी जाती है?
Post office monthly income scheme में जितना आप मूलधन जमा करते हैं , वही परिपक्वता राशि होती है।
senior citizen savings scheme SCSS

Hey guys, just tried 999jiliaqq and it’s pretty decent! The slots are fun, and I had some good luck. Check it out for yourself! 999jiliaqq