Post office RD scheme : Why is this better than Bank RD?

मैं जानता हूँ कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ हर महीने के खर्च बढ़ते जा रहे हैं, वहां बचत करना कितना मुश्किल हो गया है। खासकर हम मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए – किराया, बच्चों की फीस, राशन, बिजली का बिल… आदि , यह सब कुछ देखते हुए तो पैसे बचाना लगभग असंभव सा लगता है। लेकिन मैंने खुद ऐसे कई परिवारों को देखा है, जो कि छोटी-छोटी रकम हर महीने बचाकर Post office RD scheme (recurring deposit) में डालते हैं, और 5 साल बाद जब अकाउंट मैच्योर होता है, तो एक अच्छी खासी रकम हाथ में आ जाती है। जिसे अपनी इच्छानुसार उपयोग में ले सकते हैं।

2026 में भी पोस्ट ऑफिस RD वही पुराना भरोसेमंद विकल्प है। जो जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के लिए ब्याज दर
” 6.7% प्रति वर्ष ” (क्वार्टरली कंपाउंडिंग) पर आधारित है। सरकार ने अभी तक रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है , जो अच्छी खबर है क्योंकि महंगाई के इस दौर में सुरक्षित रिटर्न मिलना बड़ी बात है। आज इस ब्लॉग में मैं आपको Post office RD scheme के बारे में पूरी डिटेल में बताऊंगा । आसान भाषा में, रियल लाइफ उदाहरणों के साथ, ताकि आप भी इसे अपने परिवार के लिए इस्तेमाल करके सुरक्षित रिटर्न पा सकें।

• आसान शब्दों में Post office RD scheme को समझें :-


पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट एक तरह की सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बचत योजना है, जिसमें आप हर महीने एक ‘ फिक्स्ड रकम ‘ जमा करते हैं। ये योजना 5 साल की होती है, और हर महीने की जमा राशि पर आपको अच्छा ब्याज मिलता है। सबसे बड़ी खासियत – ये ” सरकार द्वारा समर्थित ” योजना है, मतलब आपका पैसा 100% सुरक्षित है। दूसरे बैंक में RD खाता खोलने में रिस्क बना रहता है , लेकिन पोस्ट ऑफिस में कोई रिस्क नहीं होता है ।

मैंने अपने एक दोस्त को देखा – वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, उसकी महीने की सैलरी मात्र 30,000 रुपये है। उसके बाद भी हर महीने 2,000 रुपये वो RD में डालता रहा। और 5 साल बाद उसे घर बनाने में होने वाले खर्च के।उपयोग के लिए अच्छी खासी – रकम मिली। ऐसे ही कई परिवार हैं जो इसी तरह छोटे-छोटे कदमों से ही अच्छा फ्यूचर बनाते हैं।

Post office RD scheme की हाल कि ब्याज दर और विशेषताएं :-


ब्याज दर : 6.7% प्रति वर्ष (जनवरी-मार्च 2026 के लिए कन्फर्म)। ब्याज हर तिमाही आधार पर कंपाउंड होती है, यानी आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।


अवधि : 5 साल के लिए , लेकिन मैच्योरिटी के बाद भी एक्सटेंड कर सकते हैं।


न्यूनतम जमा : सिर्फ 100 रुपये प्रति महीने से शुरू किया जा सकता है।


अधिकतम जमा : इसके लिए कोई फिक्स लिमिट नहीं है – आप जितना चाहें उतना जमा कर सकते हैं।


कौन – कौन खोल सकता है : (1) इसमें कोई भी भारतीय नागरिक, सिंगल या जॉइंट खाता खुलवा सकता है। (2)और नाबालिग की स्थिति में भी गार्जियन के सपोर्ट से खाता खोला जा सकता है ।


ब्याज की गणना : क्वार्टरली आधार पर कंपाउंडिंग, यानी हर 3 महीने में ब्याज को जोड़ा जाता है।

POMIS Scheme information link 🔗

Post office RD scheme के फायदे – क्यों ये मध्यम वर्ग के लिए परफेक्ट योजना है :-



(1.) पूरी तरह सुरक्षित : सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण , किसी प्रकार का बैंक डूबने का डर नहीं होता है , इसमें व्यक्ति बिना रिस्क के RD का लाभ ले सकता है।


(2.) छोटी रकम से शुरू : इसमें आप मात्र 100 रुपये से ही शुरुआत कर सकते हैं। इसलिए यह मध्यम वर्ग के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।


(3.) डिसिप्लिन सिखाती है : इस योजना में हर महीने किस्त के जैसे ही निश्चित की गई राशि जमा करना पड़ता है, और ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी लग सकती है । इसलिए इससे बचत की आदत पड़ती है।


(4.) अच्छा रिटर्न : 2026 में बैंक RD की दरें 6-7% के आसपास हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस पर लोगों का अलग ही भरोसा है।


(5.) लोन की सुविधा : 1 साल बाद RD पर लोन लेने की सुविधा है। जो कि अच्छा विकल्प है।


(6.) नॉमिनेशन : इस विकल्प से दुर्घटना की स्थिति में परिवार के सदस्यों को राशि निकलवाने में समस्या नहीं होती है ।


(7.) टैक्स : हालांकि ब्याज टैक्सेबल होती है, लेकिन अगर कुल ब्याज टैक्सेबल टैक्स से कम है तो कोई TDS नहीं देना होता है।

मैंने कई परिवारों को SIP या म्यूचुअल फंड में निवेश से डरते देखा हैं क्योंकि मार्केट गिर सकता है इसलिए रिस्क बना रहता है। लेकिन RD में गारंटीड रिटर्न होने के कारण – कोई टेंशन नहीं होती है।

Post office RD scheme में कितना जमा करने पर , कितनी राशि मिलेगी :-


पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज क्वार्टरली आधार पर कंपाउंड होती है, इसलिए सटीक कैलकुलेशन थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड है। लेकिन आसान समझ के लिए मैं एक कैलकुलेटर लिंक दे रहा हूं जो आपको समझने में मदद करता है :


[ लगभग वैल्यू , post office RD calculator Link 🔗 से चेक करें ]



Post office RD scheme में खाता कैसे खोलें :-


ऑफलाइन तरीका :-

1. निकटतम पोस्ट ऑफिस जाएँ।


2. जरूरी डॉक्यूमेंट्स: आधार कार्ड, PAN कार्ड (अगर जरूरी हो तो ) , फोटो , एड्रेस प्रूफ।


3. फॉर्म भरें, पहली किस्त सुविधानुसार कैश या चेक के माध्यम से भरें।


4. और फिर आपको खाते की पासबुक मिल जाएगी।

ऑनलाइन तरीका :-

India Post Payments Bank (IPPB) ऐप या DOP इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन खोल सकते हैं। यानी कि आप घर बैठे ही शुरू कर सकते हैं।

[ नोट :- अगर महीने में किसी महीने जमा मिस हो जाए तो कुछ रुपये पेनल्टी देनी होती है , लेकिन 6 महीने तक डिफॉल्ट रूप से अकाउंट जारी / चालू रहता है। ]

SSY scheme information Link 🔗

Post office RD scheme की कुछ जरूरी बातें और योजना संबंधित सावधानियां :-

(1.) प्रीमैच्योर विदड्रॉल : 3 साल बाद विकल्प तो है , लेकिन इसमें कम ब्याज मिलेगा।


(2) टैक्स : ब्याज आपकी इनकम में जोड़ा जाएगा और टैक्स स्लैब के दायरे में आने पर TDS कटता है । अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो फॉर्म 15H भरकर TDS बचा सकते हैं।


(3) कंपेयर करें : बैंक RD से ब्याज रेट थोड़ा कम है, लेकिन इसमें सेफ्टी ज्यादा है। म्यूचुअल फंड की अपेक्षा कम रिटर्न मिलता है, लेकिन रिस्क भी जीरो होता है।


[ छोटी सी टिप : छोटी अमाउंट राशि से शुरू करें, फिर इसे समय के साथ बढ़ाएं। और बच्चों के नाम पर अलग अकाउंट खोलें , जिससे आप और लाभ पा सकते हैं। ]

पोस्ट ऑफिस RD ही दूसरे बैंक RD से बेहतर क्यों है?


• पोस्ट ऑफिस RD सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए यह पूर्णतः सुरक्षित बचत योजना है।


• पोस्ट ऑफिस की पहुंच किसी भी छोटे गांव या शहरों में है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से लाभ ले सकता है।


• इसमें हर महीने जमा करने से उपयोगकर्ताओं के अंदर एक डिसिप्लिन विकसित होता है, जो कि बचत की नजर से उनके लिए अच्छा है।


• RD में निवेश करना जोखिम मुक्त है, जबकि दूसरे प्लेटफार्म जैसे – म्यूचुअल फंड/SIP में आदि में मार्केट रिस्क बना रहता है।

निष्कर्ष :- आज से शुरू करें अपनी बचत करने की यात्रा
post office RD scheme कोई जादू नहीं, लेकिन ये एक साधारण, भरोसेमंद रास्ता है जो मध्यम वर्गीय परिवारों को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है। अभी के समय में भी ये योजना उतनी ही मजबूत है। अगर आप भी हर महीने थोड़ी सी रकम बचा सकते हैं, तो आज ही नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएँ या ऑनलाइन शुरू करें। छोटे कदम बड़े सपनों को पूरा करते हैं। इसलिए यदि आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं एक बार जरूर उपयोग करें।

[ Disclaimer – समय के अनुसार post office Rd scheme की ब्याज दर और नियम बदल सकते हैं ।]

लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले FAQs :-

जनवरी 2026 में post office RD की ब्याज दर कितनी है?

अभी जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के लिए ब्याज दर “6.7% प्रति वर्ष” है। ( जो कि तिमाही आधार पर कंपाउंड होती है )

पोस्ट ऑफिस RD में कितनी न्यूनतम व अधिकतम राशि जमा कर सकते हैं?

Post office RD scheme में सिर्फ 100 रुपए की न्यूनतम राशि से शुरुआत कर सकते हैं और , यदि इस योजना की अधिकतम राशि की बात करें तो इसकी कोई सीमा अभी तक नहीं रखी गई है।

पोस्ट ऑफिस RD की अवधि लगभग कितनी होती है?

पोस्ट ऑफिस की RD अवधि ‘5 साल’ के लिए होती है। फिर खाता मेच्योर हो जाता है लेकिन मैच्योरिटी के बाद आप इसे 5-5 साल के लिए बढ़ा ( एक्सटेंड ) भी सकते हैं ।

खाता मैच्योरिटी से पहले निकासी (प्रीमैच्योर विदड्रॉल) संभव है?

RD खाता 3 वर्ष हो जाने के बाद जल्दी निकासी संभव है परंतु इस स्थिति में ब्याज दर कम मिलती है।

क्या नाबालिग बच्चे के नाम पर RD खाता खोल सकते हैं?

हाँ, यह बिल्कुल संभव है, गार्जियन (माता-पिता) बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते हैं। बच्चे की उम्र 10 साल के ऊपर हो जाएँ तो वह खुद ऑपरेट कर सकते हैं। जो कि बच्चों के फ्यूचर के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।

पोस्ट ऑफिस RD में अगर किसी महीने राशि जमा करना भूल जाए तो , क्या होगा ?

RD खाते में हर महीने की 1 से 10 तारीख तक राशि जमा करना होता है। लेकिन यदि किसी कारणवश आप पैसा जमा करना भूल गए हैं तो इस स्थिति में आपको कुछ पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। ऐसा 6 महीने तक होने पर खाता को दोबारा से चालू कर सकते हैं। [ टिप – ऐसा न हो इसलिए ऑटो डेबिट विकल्प को सेट कर लें। ]

post office RD scheme पर लोन ले सकते हैं?

हाँ! अकाउंट शुरू होने के 1 साल बाद आप RD के बैलेंस राशि पर 50% तक का लोन ले सकते हैं। ये इमरजेंसी में बहुत फायदेमंद होता है।

क्या post office RD में सीनियर सिटीजन को अलग ब्याज दर मिलती है?

नहीं, RD में सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा ब्याज दर नहीं मिलता है। लेकिन TDS की लिमिट ज्यादा मिलती है।

post office RD scheme में कितनी मैच्योरिटी राशि मिलेगी यह कैसे पता करें ?

RD की परिपक्वता राशि जानने के लिए आप Post office RD calculator का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुमानित परिपक्वता राशि बता देता है।

post office RD scheme official website Link 🔗

1 thought on “Post office RD scheme : Why is this better than Bank RD?”

Leave a Comment